इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के महिला थाने पर सामने आया जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जहां ससुराल जनों द्वारा दहेज में पांच करोड़ की मांग की जा रही थी वही पति अप्राकृतिक कृत्य भी करता था।
मामला इंदौर के महिला थाने का है जहां पलासिया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व भोपाल के रहने वाले युवक से हुआ था शादी भी बड़े धूमधाम से की गई थी और करोड़ों रुपए का खर्च शादी में किया गया था शादी के बाद से ही पति द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा पति द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जाता था वही ससुराल के अन्य लोगों द्वारा भी दहेज में 5 करोड़ रुपए की मांग की जाती थी परेशान होकर महिला अपने मायके इंदौर आ गई और पति व अन्य ससुराल जनों के खिलाफ महिला ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
