दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने ली पुलिस की शरण और सास-ससुर पति के खिलाफ किया मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां महिला ने अपने सास-ससुर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता कृष्णा ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मेरा पति सास ससुर मुझे आए दिन परेशान करते हैं और ₹2,00,000 एवं रकम की मांग करते हैं वहीं पीड़िता के पति अर्जुन एवं मेरी सास ससुर ने मुझे मेरे 3 बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया था वहीं पीड़िता के पिता पीड़िता को लेने के लिए उसके ससुराल पहुंचे तो पीड़िता के पति द्वारा पीड़िता के पिता से कहा कि अगर तुम रुपए लेकर नहीं आए तो आपकी बेटी को आप खुद ही रख लेना और दुबारा हमारे घर पर नहीं भेजना जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति सास ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है और पुलिस शीघ्र ही पति सास ससुर को गिरफ्तार करेंगे

Exit mobile version