अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत आगामी 18-19 मार्च को आयोजित की जा रही है जिसकी जानकारी समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में दी।
18- 19 मार्च को इंदौर की शुभ कारज गार्डन में अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है इस दो दिवसीय आयोजन में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के दशनाम गोस्वामी समाज के लोग शामिल होंगे दरअसल इस अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत का आयोजन करने का उद्देश्य मंदिरों और समाधि स्थल पर हो रहे अवैध कब्जों से मुक्त करना,प्रदेश के मठ मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप ना हो और मंदिरों के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा नई ठोस पॉलिसी बनाई जाए साथ ही गोस्वामी समाज को राजनैतिक क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले इन विषयों पर महापंचायत में चर्चा की जाएगी । वही 19 मार्च को समाज का परिचय सम्मेलन ओर सामाजिक सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।
इस दो दिवसीय महापंचायत में देश भर के करीब 10 हजार से अधिक प्रदेश प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष और अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य और समाज के लोग शामिल होंगे और इस दो दिवसीय महापंचायत में दसनाम गोस्वामी समाज के हित को लेकर कई विषयों पर चर्चा करेंगे,, समाज में पूर्व समाधि लगातार पुरानी जगह खत्म होती जा रही है बाद में अग्नि संस्कार हुआ है सभी समाज के समाधि स्थल बनाए गए हैं तो ऐसे में दसनाम गोस्वामी समाज को इससे अलग क्यों रखा जाए।
