दवा गोडाउन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राउ थानां क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक दवाई गोडाउन में चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमे गोडाउन के कर्मचारियों द्वारा ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था पूरे मामले में आज चोरी करने वाले चार कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चुराया गया माल भी बरामद किया गया है

मामला इंदौर के राउ थाना क्षेत्र का है जहां इंडस्ट्रियल एरिया में दवाई का गोडाउन संचालित करने वाले फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दवाई के गोडाउन से कुछ माल चोरी गया है जो वहीं के कर्मचारियों द्वारा चुराया गया है घटना सीसीटीवी मे भी कैद हुई थी जिसके आधार पर पुलिस ने 4 कर्मचारी अनिल नागर वीरेंद्र सिंह ठाकुर कमल सिंह चौहान और आकाश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है और इन से चुराया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया गया है

Exit mobile version