इंदौर के खुडेल थाना क्षेत्र में वर्ग विशेष के पूर्व कांग्रेस सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दलित युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा , फिलहाल पूरे ही मामले में दलित समाज ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौप कर पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की माग की है।
पूरा मामला इंदौर के खुडेल थाना क्षेत्र का है खुडेल थाना क्षेत्र में एक दलित युवक सुमित का अपहरण कांग्रेस के पूर्व सरपंच शेख अजीज व उसके अन्य साथियों ने किया और उसके बाद उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा वही जब पूरे मामले की जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वह पूर्व सरपंच शेख अजीज के पास पहुंचे तो इस दौरान उसने युवक को छोड़ने से मना कर दिया और युवक को छोड़ने के लिए उसने 3 लाख की डिमांड की इसके चलते युवक के परिजनों ने तीन लाख अपनी गाड़ी और मकान को गिरवी रख कर तीन लाख रुपए इकट्ठा किया और उसे छोड़ने के साथ ही इस दौरान शेख अजीज ने युवक और उसके परिजनों को यह भी धमकी दी की यदि इस पूरे मामले की कही शिकायत की तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे फिलहाल डर के कारण परिजनों ने गांव को छोड़ दिया और अपने रिश्तेदारों के वहां पर रहने लगे लेकिन इसी दौरान पूरे मामले की जानकारी जब बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार सहित अन्य लोगों को लगी तो उन्होंने पूरे मामले में परिवार को यहां आश्वासन दिया कि वर्ग विशेष के पूर्व कांग्रेस के सरपंच शेख अजीज, शेख आजाद शेख असलम के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, अदर जब समाज जनों ने यह आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया उसके बाद पीड़ित परिवार उनके साथ आया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को की वहीं पुलिस कमिश्नर ने भी इस पूरे मामले में परिवार को आश्वासन दिया है कि जिन लोगों ने इस तरह का मृत किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तो वही पूरा मामला ग्रामीण क्षेत्र का होने के कारण पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में प्राथमिक तौर पर पलासिया थाने पर युवक का मेडिकल करवाने के आदेश दिया है तो वही पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी को भी दी गई है और आप इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में ग्रामीण एसपी जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
