दफन हो चुके पति की दिला दो हड्डियां

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टोरेट जनसुनवाई में मंगलवार को देपालपुर तहसील के बहजरंगपुरा निवासी रविस्ता बाई पहुंची। उन्होंने कलेक्टर से दफनाए जा चुके पति की हड्डियां दिलाने की गुहार लगाई। रविस्ता बाई का कहना था कि साल 2021 में नेमावर रोड पर दुर्घटना में पति राजा सोलंकी की मृत्यु हो गई। लाश को लावारिस जानकर पंचकुइया कच्चे शमशान में दफना दिया गया। इसलिए पति की आत्मा की शांति के लिए उनकी हड्डियां गांव ले जाना चाहती हूं। दफन किए जा चुके पति की हड्डियों को निकालकर दिया जाए। अब अधिकारी नियम खंगालने में जुटे हैं कि इस तरह दफन व्यक्ति की हड्डियां निकालकर कैसे दी जाए।

Exit mobile version