दद्दा की हार से मायूस पुलिस अफसर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दद्दा यानी डा. नरोत्तम मिश्रा की हार से शहर में पदस्थ पुलिस अफसर भी मायूस हैं। जिन पुलिस अफसरों की ड्यूटी मतगणना स्थल पर थी, उनकी नजरें दतिया विधानसभा चुनाव परिणाम पर भी लगी हुई थी। सबसे ज्यादा झटका निरीक्षकों को लगा है। शहर के ए और बी ग्रेड के थानों में दद्दा की पोस्टिंग है और टीआइ सीधे उनके संपर्क में हैं। जिनकी सी ग्रेड के थानों में पोस्टिंग हुई, वो चुनाव बाद नई पोस्टिंग का आश्वासन लेकर बैठे हुए थे। आइपीएस भी नए जिले में पोस्टिंग की जुगाड़ लगा चुके थे। दोपहर बाद जैसे ही दद्दा के पिछड़ने की खबर आई, सब एक-दूसरे को फोन लगाने लगे। शाम को स्पष्ट हो गया कि दद्दा ने हार स्वीकार कर ली है। घोषणा के साथ ही अफसरों ने भी अब नया ठीया तलाशना शुरू कर दिया है। नए विधायकों से मिलने के लिए समर्थकों से बात भी कर ली है।

Exit mobile version