इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने नौकरी पर जा रही महिला को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां शीतल लश्करी नामक महिला अपने घर से नौकरी पर जाने के लिए निकली थी लेकिन उसे शिव नगर सांवेर रोड पर रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है वही ट्रक को पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है मुकेश एक ट्रक चालक फरार हो गया था जिसकी तलाश की जा रही है
