इंदौर | बेटमा का एक परिवार शनिवार देर रात बिजासन मंदिर दर्शन करने आ रहा था, तभी पति ने ई रिक्शा तेज दौड़ा दी, जिससे वह पुलिया से गिर गया। इसमें 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बेटमा पुलिस ने 35 वर्षीय दुर्गेशबाई की शिकायत पर पति मथुराप्रसाद निवासी टीडीएस कॉलोनी (धार) के खिलाफ केस दर्ज किया है।घटना खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास धार रोड पर हुई। इसमें 3 साल के मासूम डमरू उर्फ भावेश की मौत हो गई, जबकि 38 वर्षीय मथुरा प्रसाद, प|ी दुर्गेशबाई, परिवार की उर्मिला (45) जख्मी हो गए। महिला ने बताया हम लोग नई ई-रिक्शा से बिजासन मंदिर आ रहे थे, तभी हादसा हुआ।
