इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्थर से सर कुचल कर युवक को मौत के घटा उतारा गया था ।और शव के पास एक बड़ा पत्थर भी पड़ा हुआ था जो कि पूरा खून से सना था। मैदान में जब छानबीन की गई तो मैदान में कुछ शराब की बोतले भी पुलिस को मिली पुलिस का मानना है कि शराब पीने के दोरान यह विवाद हुआ होगा और दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है व्ही पुलिस इलाके में अन्य साक्ष्य जुटा रही है ।
एडिशनल डीएसपी के अनुसार देर रात तेजाजी नगर इलाके के नायता मुंडला के खाली पड़े मैदान में एक अज्ञात शव मिलने की पुलिस को सुचना मिली थी । सुचना के बाद जब पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो युवक को पत्थर से सर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी । पुलिस द्वारा घटना स्थल को देख शराब पीने के बाद यह विवाद होने की संभावना जताई है म्रतक की शिनाख्त गोपाल पंवार उर्फ भवानी के रूप में हुई है वहीं पुलिस द्वारा इलाके में सीसीटीवी और अन्य जानकारी निकाली जा रही है।
