इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद का मामला सामने आया था जिसमें अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी की अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और शंकर मारपीट हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर आई जिसमें यह बात सामने आई की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था वही एक पक्ष उक्त जमीन पर अंतिम संस्कार करना चाह रहा था इस बात को लेकर दूसरे पक्षी से विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है
