इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर विवाद हुआ फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे ही मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का आश्वासन दोनों ही पक्षों को दिया है।
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई इसके बाद परिजन उसका दाह संस्कार करने के लिए अपने ही पैतृक जमीन पर लेकर गए, इस दौरान परिवार के ही कुछ लोगों ने दाह संस्कार करने को लेकर आपत्ति ली इस पर परिजनों का कहना है की जमीन को लेकर पूरा मामला कोर्ट में विचारधीन है और फिलहाल यह संपत्ति किसकी है इसको लेकर फैसला नहीं हुआ है जिसके चलते वह अपनी मृतक मां का दाह संस्कार इसी जमीन पर करेंगे इस पर परिवार के ही कुछ लोगों ने आपत्ति ली और इसके बाद दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर विवाद हुआ इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर लाठी डंडों से हमला किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ फिलहाल इस पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर वीडियो के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
