तूफान की तरह आई कार आटो रिक्शा को सौ फीट दूर घसीटते ले गई, ड्राइवर गंभीर घायलआटो रिक्शा ड्राइवर की हातल नाजुक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर। तेज रफ्तार कार ने एक आटो रिक्शा को चपेट में ले लिया। बेकाबू कार आटो रिक्शा को 100 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गई। आटो रिक्शा चकनाचूर हो गया। ड्राइवर की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना का वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई।
घटना शुक्रवार शाम आलोक नगर (कनाड़िया रोड़) की है। आटो रिक्शा (एमपी 09 आरए 9760) का ड्राइवर शुभम सतीश हरसोले निवासी डायमंड कालोनी मौर्या हिल्स से सवारी लेने जा रहा था। शुभम शार्टकट में आटो निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी।
डिवाइडर से टकराकर रुके दोनों वाहन
अनियंत्रित कार आटो रिक्शा को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गई। आटो रिक्शा में सवारी नहीं थी। कार व आटो रिक्शा डिवाइडर से टकरा कर रुके। उधर, पुलिस का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर वीडियो देखा है, मगर अभी तक किसी ने मामले में शिकायत नहीं की है।

Exit mobile version