: तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान में नवनिर्मित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था जिस के उपलक्ष में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई साथ ही शिखर कलश एवं ध्वजारोहण का प्रतिस्थापन किया गया।
आज तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान में रहवासियों के द्वारा नवनिर्मित श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहले दिन मंडप प्रवेश ग्रहों की स्थापना जल अधिवास किया गया और दूसरे दिन पूजन स्थापित ग्रह अधिवास एवं तीसरे दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मातृ शक्तियों के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई एवं कलश शिखर ध्वजारोहण की प्रतिस्थापना वैदिक मंत्रों के बीच हवन एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष राजेश तोमर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बताते हुए कहा कि रह वासियों के द्वारा बड़ी धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई और यज्ञ किया गया जिसके बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आज शाम भोजन प्रसादी का बी कार्यक्रम रखा गया है, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिवसीय पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था जो आज संपन्न हुआ है मंदिर में भगवान शिव की शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
