इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक फरियादी ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। फरियाद नें अपनी शिकायत में बताया है कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति से अलग-अलग नंबरों से तीन बार कॉल आया और उसनें उधारी के पैसे चुकाने के नाम पर उसके साथ यह धोखाधड़ी की है। हालांकि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात बदमाश की तलाश शुरू करदी है।
दरअसल यह मामला तुकोगंज क्षेत्र का है जहां क्लर्क कॉलोनी में रहने वाले कुणाल पिता दीपक उदने 27 वर्ष ने बताया कि उसके पास अज्ञात 3 मोबाइल नंबरों से फोन आया और उसने मेरे एक परिचित मनीष का नाम लिया और कहा कि मनीष जो तुमसे उधारी के पैसे लिए थे वह चुकता करना चाहता है उसने मुझे कहा है कि वह आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दे। रुपए का ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आप मुझे आपके मोबाइल के फ़ोन पे एप्लीकेशन में ऐड कर लो उसके कहे अनुसार मैंने भी उसे अपने मोबाइल बैंक ऐप में बत्तोर बेनिफिशरी एड़ कर लिया।
कुछ देर बाद फोन पे लिंक पर पर एक मेसेज भेजा और कहा कि आप इसे एक्सेप्ट कर लीजिए आपके खाते में आपके उधारी के रुपए ट्रांसफर हो जाएंगे। लेकिन मेने जैसे ही फ़ोन पे पर उसके रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया तो मेरे खाते से तुरंत ही 1 लाख 60 हजार रुपए अज्ञात मोबाइल फोन पे पर ट्रांसफर हो गए। अज्ञात बदामशो नें अलग-अलग तीन मोबाइल नंबरों से फरियादी के साथ यह ठगी की है। हालांकि पुलिस ने उन नंबरों के आधार पर 420 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है
