तीन अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी से सोने की चेन लूट कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी शहर में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र कहां है जहां देर रात एक मोटरसाइकिल पर आये तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए,फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां देर रात हेमंत नामक युवक अपना पेपर का काम ख़त्म कर घर जा रहा था तभी मोटर बाइक पर आए तीन बदमाशो ने हेमंत को रोककर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए,,,वही फरियादी हेमंत की शिकायत के आधार पर थाना सेंट्रल कोतवाली ने अज्ञता तीनो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कर रही है।

Exit mobile version