तिलक नगर थाना क्षेत्र में सिरियल चैन स्नेचिग करने वाला शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

◆ आरोपी के द्वारा बिना नम्बर की टूव्हीलर बजाज पल्सर का उपयोग कर राह चलती महिलाओ से गले में पहनी चैन छीनकर घटना को दिया था अंजाम ।

◆ आरोपी से घटना में छीनी गई चैन बरामद ।

◆ आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टूव्हीलर वाहन बजाज पल्सर बरामद ।

  • आरोपी है शातिर आदतन बदमाश, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी कई लूट के प्रकरण हैं दर्ज ।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणो में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पुराना चैन स्नेचर जिसका हुलिया तिलक नगर की घटना में चैन स्नेचिग की घटना में फुटैज से मिल रहा है, घूम रहा है। बाद मुखबीर सुचना पर थाना अपराध शाखा एवं थाना तिलक नगर इंदौर के संयुक्त कार्यवाही करते आरोपी हितेश पंजाबी निवासी क्रांति कृपलानी नगर इंदौर को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे विडियो फुटैज के आधार पर पुछताछ करते आरोपी के द्वारा थाना तिलक नगर क्षेत्र में दो चैन स्नेचिग की घटना करना स्वीकार किया ।

- Advertisement -
        आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है तथा कर्ज उतारने एवं जल्दी पैसा कमाने की चाहत में घटना को अंजाम दिया था । दिनांक 05.10.2023 को तिलक नगर थाना क्षेत्र में रात्री के समय पर घर के बाहर घूम रही 02 महिलाओ को निशाना बनाकर उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनकर  अपनी मोटर सायकल से फरार हो गया था। जिसके संबंध में फरियादियो द्वारा अलग अलग थाना तिलकनगर इंदौर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कराया गया था ।

        आरोपी के कब्जे से घटना में गया मश्रुका 01 सोने की चैन तथा 02 सोने के डल्ले कुल वजन करीबन 23 ग्राम का जप्त किया गया एवं घटना में प्रयोग किया गया दोपहिया वाहन बरामद किया गया है । 

आरोपी को पुर्व में वर्ष 2017 में भी क्राईम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी हितेश से 17 सोने की चैन बरामद की गई थी।

आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना तिलकनगर इंदौर के द्वारा की जा रही है। तथा आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version