इंदौर से तिलक नगर थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक विवाहित महिला को शादी का शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका उसके पति से विवाद होने के कारण वह अपने मायके में रह रही है वही मायके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और इस तरह का लालच दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया लेकिन उसके पति से राजीनामा होने के बाद वह पुनः अपने पति के साथ रहने चली गई लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे परेशान कर रहा है जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है
