इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर खुड़ैल थाना क्षेत्र के हाटपिपल्या के पुराने तालाब में तीन नाबालिग बच्चो की डूबने से मौत हो गई ग्रामीण वालो की मदद से बच्चो के शव देर रात निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल लाया गया था
दरसअल पूरी घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के हाटपिपल्या की है जहाँ हाटपिपल्या गांव में पुराने तालाब के नाम से मशहूर एक तालाब है तालाब के आस पास बारिश में बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे जहा सोमवार को तीन बच्चे अंशुल , प्रियांशु और आरुष स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए तालाब में नहाने चले गए थे वही एक बच्चे ने पहले कपड़े उतारकर गड्ढे में नहाने चला गया जैसे ही पहला बच्चा डूबने लगा तो दूसरा बच्चा उसे बचाने गड्ढे में कूद गया और जैसे दूसरा बच्चा डूब रहा था तो तीसरे बच्चे ने भी गड्ढे में छलांग लगा दी जहा एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे तीनो बच्चो की मौत हो गई जिनके शव गांव वालों की मदद से देर शाम को निकाल कर एमवाय हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है वही खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
