तलाक से पहले मिलने बुलाया और चाकू से किए कई वार, पत्नी की हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सिरफिरे पति ने पत्नी की हत्या की कोशिश की। उसका पति से तलाक का केस चल रहा था। अंतिम फैसला आने वाला था। फैसले के पहले उसने पत्नी को मिलने बुलाया। उससे समझौता की बात की और कहा कि मुझे सुधरने का मौका दे दो। पत्नी द्वारा इनकार करने पर पति ने उस पर दनादन चाकू से वार कर डाले। पत्नी की हालत खराब है।
मामला इंदौर के लक्ष्मणपुरा का है। 32 वर्षीय निशा विश्वकर्मा पति करुण अनोखीलाल विश्वकर्मा से अलग रहती है। उसने तलाक लेने के लिए केस लगाया हुआ है। 3 मई को इस मामले में फैसला आने वाला है।

पति ने पहले सुधारने का मौका मांगा
पति करुण ने शनिवार को निशा को मिलने बुलाया और कहा कि वह साथ रहना चाहता है। उसे अंतिम मौका चाहिए। निशा ने कहा कि नौ साल से मौका देते आ रही हूं। अभी तक नहीं सुधरे तो अब क्या सुधरोगे। इस पर करुण ने चाकू से दनादन वार कर दिए। गला भी रेत दिया। पुलिस मामले में आरोपित पति की तलाश कर रही है।

Exit mobile version