ट्रांसजेंडर को रोजगार मिले इसके लिए इंदौर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है । इन्ही प्रयासों को देखते हुए ट्रांसजेन्डर पर किताब लिख कर सुर्खियों में आई तमिलनाडु की रिटायर्ड IAS अधिकारी चंद्रकांता गरयाली इंदौर पंहुची जंहा पर उन्होंने इंदौर कलेक्टर से मुलाकात कर हो रही जनसुनवाई को देख अपनी किताब कलेक्टर इलैयाराजा टी को गिफ्ट की…दरअसल चंद्रकांता गरियाली को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के लिए विशेष अतिथी के रुप में बुलाया है।
मंगलवार को इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर जंहा एक और आम जनता अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई में पंहुची थी वही तमिलनाडु की रिटायर्ड अधिकारी चंद्रकांता गरियाली भी कलेक्टर पंहुची जंहा उन्होंने मंगलवार को रही जनसुनवाई को देखा दरअसल पूर्व IAS चंद्रकांता.ने ट्रांसजेन्टडर को होने वाली परेशानी पर एक किताब लिखी है उसी किताब को वह कलेक्टर इलैयाराजा टी को देने आई थी मिडिया से चर्चा में उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की तारीफ करते हुए कहा की आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावण के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है । वही कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि जल्द जिला प्रशासन द्वारा ग्रेजुएट ट्रांसजेंडर को रोजगार दिलाने के प्रयास किए जा रहे है।
