तंत्र विद्या की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तांत्रिक विद्या की आड़ में विवाहित महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को, परदेशी पूरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा परिचित महिला से घरेलू समस्याओं को अपनी तान्त्रिक विद्या से ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था

थानां प्रभारी पंकज द्विवेदी के मुताबिक आरोपी राजेश सुरियाल आरोपी बाबा तंत्र विद्या के दौरान “जिन्न” को खुश करने के लिए महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था आरोपी बाबा का कहना था, “जिन्न खुश होगा तभी तुम्हारा काम होगा” आरोपी बाबा किसी को कुछ बताने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की देता धमकी देता थाजिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुच कर आरोपी बाबा के ख़िलाफ मामला दर्ज करवाया था
जिसमे पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में एक व्यक्ति ढोंगी बाबा बनकर अपनी तान्त्रिक विद्या से घरेलू समस्या को ठीक करने के नाम पर अपनी पूजा के दौरान जिन्न को खुश करने की बात का झांसा देकर महिला के साथ अनैतिक शारीरिक शोषण कर रहा है।जिस पर थाना परदेशीपुरा की कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपी ढोंगी बाबा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम (1).राजेश सुरियाल निवासी तह. बड़वाह,जिला खरगोन का बताया । फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि और उसने इस तरह कितनी घटना को अंजाम दिया है

Exit mobile version