ड्रग स्मगलिंग केस में ड्रग वाली आंटी के बेटे को मनावर ले गई पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • यश जैन के पास होटल, पब रेस्त्रां, काफी हाऊस में ड्रग सप्लाई का काम था।

ड्रग सप्लाई केस में गिरफ्तार आंटी उर्फ प्रीति जैन उर्फ काजल के बेटे यश को विजय नगर पुलिस मनावर ले गई है। यश मूलत: मनावर का ही रहने वाला और पूर्व मंत्री सहित भाजपा नेताओं का करीबी बनता था। पुलिस उसे गाड़ियां, ड्रग्स जब्त करना चाहती है।

विजय नगर पुलिस ने यश को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने यश को दोस्त ऋषि के घर से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पूर्व पुलिस ने स्कीम-78 से प्रीति जैन को मिथाइलीनडाईआक्सी मैथेमफेटामाइन (एमडीएमए) के साथ पकड़ा था। प्रीति हाईप्रोफाइल परिवार के युवक-युवतियों को ड्रग सप्लाई करती थी। उस वक्त यश फरार हो गया। पिछले दिनों यश को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा और विजय नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दुष्कर्म में शामिल रहा यश जैन
यश जैन के पास होटल, पब रेस्त्रां, काफी हाऊस में ड्रग सप्लाई का काम था। एबी रोड़ स्थित एक पब में वह ड्रग की सप्लाई करता था। यहां आने वाली युवतियों को ड्रग्स पिलाता था। उनका वीडियो बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। एक युवती ने यश पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया था। पुलिस इस मामले में भी यश से पूछताछ कर रही है।

नाइजीरियन तस्करों से जुड़ा है यश जैन
यश जैन के संबंध इंटरनेशनल स्मगलर से जुड़ चुके थे। वह दिल्ली के महिपाल इलाके में रहने वाले नाइजीरियन तस्करों से एमडीएमए, कोकिन खरीद कर सप्लाई करने लगा था। इसमें उसका दोस्त ऋषि साथ देता था। प्रीति मुंबई से तस्करों से ड्रग्स खरीद कर लाती थी। वह घर में रशियन लड़कियों की सप्लाई करती थी।

- Advertisement -
Exit mobile version