ड्रग्स के लिए नाबालिगों ने 15 राहगीरों को लूटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशा करने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने ड्रग्स के लिए 15 लोगों को लूटना कुबूला है। आरोपितों ने पिछले दिनों बाणगंगा थाना क्षेत्र में अनुराग यादव को लूटा था। पूछताछ में बताया कि सुनसान जगह देखते ही युवक-युवतियों को लूट लेते थे। गिरोह में एक युवती भी शामिल है, जो नशा करती है। एक आरोपित लूटने के लिए स्कूटर किराए पर देता था।

Exit mobile version