इंदौर में अलग-अलग तरह से लगातार धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही है इसी कड़ी में एक व्यक्ति ने जब डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश की तो ऑनलाइन तरीके से उसके खाते से तकरीबन हजारों रुपए निकल गए पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है परदेशीपुरा पुलिस ने एक पीड़ित युवक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है फरियादी ने एक अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से नंबर निकाल कर फोन लगाया उसी दौरान आरोपी ने उन्हें निशाना बनाया दिया वही फरियादी संजय जैन की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग नंबरों के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी उसकी पत्नी ने उनके मोबाइल पर गूगल से सर्च कर एक नर्सिंग होम में डॉक्टर का नंबर निकाला और उससे बात की उसी दौरान दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें फोन आया और सामने वाले व्यक्ति ने अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए पेमेंट जमा करने के लिए सबसे पहले 5 रुपये भेजने को कहा जब पीड़ित ने 5 रुपये संबंधित अकाउंट में भेजे तो अचानक से उनका अकाउंट हैक हो गया और उसमें से तकरीबन 95 हजार रुपये निकल गए इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
