डॉक्टर ने की छेड़छाड़:ट्रामा सेंटर में मां का उपचार कराने आई युवती ने की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। यहां ट्रामा सेंटर में मां का उपचार कराने आई युवती ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 23 साल की युवती की शिकायत पर राहुल गुर्जर निवासी ट्रामा सेंटर खंडवा रोड़ के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता यहां अपनी मां का उपचार कराने आई। युवती ने बताया कि बुरी नियत से डॉक्टर राहुल ने उसका हाथ पकड़ा ओर धमकी दी ओर मां का उपचार कराने के लिये उसके मुताबिक काम करने के लिये कहां। बाद में पीड़िता को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो ठीक नही होगा। पीड़िता बाद में थाने पहुंची ओर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version