डी.के. ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराईटर मुख्य फरार आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

✓आरोपी गिरोह ने सूरत, अहमदावाद, मुंबई के कपडा व्यापारियों से करीब 2.5 करोड रूपये की , की थी धोखाधडी।

✓धोखाधडी पूर्वक प्राप्त रूपयों से आरोपी बना रहा था अपने गांव में पक्का मकान, जीएसटी, फर्म के सभी पते इँदौर के लिखवाकर, गांव मैं बैखोफ घूम रहा था आरोपी।

✓सस्ते सोलर पैनल लगाने वाली टीम बनकर पहुंची क्राईम ब्रांच,उत्तरप्रदेश राज्य में अयोध्या के नजदीक, घर से दबोचा आरोपी।

✓फरार रहने पर मान. न्यायालय ने जारी किया था वारंट, आरोपी पर था 7,000/- रूपये का ईनाम उद्घोषित।

- Advertisement -

✓प्रकरण में अभी तक क्राइम ब्रांच द्वारा कुल 05 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।

इंदौर शहर में धोखाधडी के अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा इंदौर पर सूरत के कपडा व्यापारी (1).सिमु इँपेक्स प्रा.लिमिटेड द्वारा डायरेक्टर सुमीर किनरा पता गुजरात व अन्य आवेदकों ने उपस्थित होकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमे फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराईटर दिवाकर मिश्रा एवं वालाजी इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर व उनके साथीगण द्वारा सिमु इँपेक्स व सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के कई व्यापारियों से करीब 2.5 करोड रूपये का कपडा गठान प्राप्त कर रातोंरात दुकान खाली करके चले जाने एवं भुगतान नही करके धोखाधडी करने की शिकायत की थी।

शिकायत जांच के दौरान फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी व बालाजी इँटरप्राईजेज के जीएसटी नंबर एवं लिंक खातों की जानकारी प्राप्त कर की गई , दोनो फर्मों के प्रोपराईटरों द्वारा इंदौर शहर मे किराये से ली गई दुकानों के पते पर ही अपने आधार कार्ड के पते अपडेट करा लिये थे एवं उक्त आधार कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खोले गये खातों में निवास स्थान का पता इंदौर का ही लेख कराया गया था । संपूर्ण जांच से अनावेदक फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराईटर एवं बालाजी इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर व उनके साथी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध धारा 406, 409, 420, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया था ।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी जानकारी एवं साक्ष्य संकलित किये जाकर पूर्व में चार आरोपीगण (1).अरविंद पांडे, (2) लक्ष्मीकांत शुक्ला, (3) देवीप्रसाद उपाध्याय, (4). चेतन जैन को गिरफ्तार किया गया था, फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी का प्रोपराईटर दिवाकर मिश्रा घटना दिनांक से लगातार फरार था, आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मान. न्यायालय इँदौर ने धारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया था एवं श्री निमिष अग्रवाल, डीसीपी अपराध शाखा इंदौर नगरीय पुलिस ने आरोपी दिवाकर मिश्रा की गिरफ्तारी पर 7,000/- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की थी।

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर डी.के. ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराईटर फरार आरोपी दिवाकर मिश्रा की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित कर अयोध्या उत्तरप्रदेश भेजी थी, क्राईम ब्रांच की टीम सस्ते सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी बनकर आरोपी के घर पहुंचे और आरोपी के पिता को सोलर पैनल लगाने के फायदे बताने लगे उसी समय आरोपी (1).दिवाकर मिश्रा पिता अमर बहादुर मिश्रा निवासी- गांव पूरे बैहरा मिश्र का पुरवा, थाना इनायतनगर, अयोध्या (उत्तरप्रदेश) पक्के मकान का निर्माण कार्य कराते दिखा जिसे सोलर पैनल लगवाने के लिये प्रेरित करने बाली बातचीत करते हुये क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने धर दबोचा ।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि पूर्व गिरफ्तार आरोपी देवी प्रसाद उपाध्याय करीब 20-25 वर्षो से सूरत शहर में रहता है जिसे कपडे की अच्छी जानकारी है, जिसकी कपडा व्यवसाय के दौरान सभी की सूरत मे रहते हुये दोस्ती हुई तब सभी ने मिलकर इंदौर शहर में जीएसटी नंबर लेकर दो दुकान खोलकर कपडा व्यवसाय करने की प्लानिंग की फिर इंदौर आकर फर्म मैसर्स बालाजी इन्टरप्राईजेज दुकान का पता तिलकपथ मेन रोड,इंदौर एवं डी.के.ट्रेडिंग कंपनी दुकान पता इमली बाजार इंदौर पर किराये से दुकान लेकर उसी पते पर अपने आधार कार्ड के पते अपडेट कराये और फिर इसी पते पर जीएसटी नंबर लेकर बैंक खाते खुलवाये, प्रारंभ में व्यापारियों का भरोसा जीतने के लिये समय पर भुगतान किया और जब व्यापारियों का भरोसा बढ गया तब बडी धनराशी करीब 2.5 करोड रूपये का कपडा गठान प्राप्त कर रातोंरात किराये की दुकानों से सामान लेकर फरार हो गये थे । आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है आरोपी से पूछताछ की जाकर अग्रिम बैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Exit mobile version