डीसीपी ने बेहतर ट्रैफिक के लिए लगाया सूर, आमजन को किया जागरूक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ट्रैफिक सुधार के लिए इंदौर के नवलख्खा चौराहे पर यातायात पुलिस उपायुक्त मनीष अग्रवाल और MIC मेंबर मनीष मामा ने गाना गाया, जहा ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वालों का सम्मान भी किया।

यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों को लेकर वाहन चालकों को अलग-अलग तरह से जागरूक कर रही है सड़क हादसों से बचाने और वाहन चालकों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से इंदौर के नौलखा चौराहे पर आज यातायात पुलिस और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि में संयुक्त रूप से एक आयोजन किया जहां यातायात के नियमों के पालन करने को लेकर जहां हेलमेट लगा कर दो पहिया वाहन चलाने वालों और सीट बेल्ट लगाकर कर चलाने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मान किया गया तो वही ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त मनीष अग्रवाल ने एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा के साथ माइक संभाला और यातायात जागरूकता सॉन्ग भी गाया, ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने जब “ए भाई जरा देख कर चलो” गाना चौराहे पर गया तो कहीं वाहन चालक पुलिस अधिकारी को इस अनोखे अंदाज में देखते ही रह गए। वही जनप्रतिनिधि मनीष शर्मा का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के सभी चौराहों को वाहन चालकों के लिए सुलभ सुरक्षित और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version