डीएवीवी कर्मचारियों की हड़ताल मुख्य द्वार पर किया सुंदरकांड बुरी तरह प्रभावित हो रहे विश्विद्यालय के काम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पेंशन-वेतनवृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में भी कर्मचारियों ने आधे दिन काम बंद रखा। इसके चलते परीक्षा-रिजल्ट का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। माइग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट, डिग्री व डुप्लीकेट मार्कशीट भी अटक गई है। सोमवार से कर्मचारियों ने आधे दिन की हड़ताल रखी है। विद्यार्थी परेशान होने लगे हैं। अधिकारी भी छात्रों से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उधर, कर्मचारियों के समर्थन में कुछ शिक्षक भी उतर आए हैं।

गैर शिक्षक कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच बुधवार को मुख्यद्वार पर सुंदर काण्ड किया,,, कर्मचारी यूनियन के अधक्ष्य चेन सिंह यादव ने बताया कि 9 प्रमुख मांगों को लेकर बीते 17 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं,,

Exit mobile version