इंदौर। बायपास पर सड़क हादसे में बीकाम के छात्र की मौत हो गई। वह दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, मूलत: पनवाड़ी जिला शाजापूर निवासी विनीत पुत्र राकेश पाटीदार निजी कालेज में बीकाम की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात वह दोस्त नयन के साथ बाइक से जा रहा था। डीमार्ट के सामने बाइक डिवाइडर से टकरा गई और विनीत की मौत हो गई।
