कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की डिक्की से बदमाशों ने सोने का हार चोरी कर लिया। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर 24 में ही दो चोरों को पकड़ लिया। दोनोें बदमाशों ने पहले रैकी की, फिर चोरी की।
सेंट्रल कोतवाली टीआई वेदेंंद्र कुशवाह के अनुसार पकड़ाए बदमाश मोहम्मद आसिफ पिता अब्दुल गनी और अरशद अली पिता अय्यूब अली दोनों निवासी आजाद नगर हैं। पुिलस को व्यापारी किशोर संघवी निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि मेरा गजानंद कॉम्प्लेक्स में आर्टिफिशियल जूलरी का कारोबार है। मैं रात 8 बजे सराफा से निकला था। तभी मेरे कारीगर सुबद्रो ने मुझे तीन तोला सोने का एक हार दिया।
कहा था कि यह हार बंगाली चौराहा पर लवलेस सोनी को दे देना। मैं एक्टिवा की डिक्की में हार रखकर निकल गया। रानीपुरा में एक दुकान पर आर्टिफिशियल जूलरी खरीदने रुका। दो घंटे बाद लौटा तो एक्टिवा की डिक्की में रखा हार गायब था। मैंने तुरंत आसपास के व्यापारियों को जानकारी दी, लेकिन आरोपियोें का पता नहीं चला। मैंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
