डायबिटीज से परेशान जिम ट्रेनर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नाना-नानी के यहां रहता था युवक, डायबिटीज होने की जानकारी मिलने पर उसने जिम की नौकरी छोड़ दी थी।
डायबिटीज की बीमारी से परेशान एक जिम ट्रेनर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और इंदौर में नाना-नानी के साथ रहता था।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय जितेंद्र सिंह जादौन निवासी गोमा की फैल का शव गुरुवार रात को रेलवे पटरी पर मिला था। परिवार वालों के मुताबिक, जितेंद्र सुबह घर पर अकेला ही था। इसके बाद वह दोपहर तीन बजे घर से निकला। रात में सवा एक बजे थाने से शव मिलने का फोन आया था।

बीमारी पता चलने पर छोड़ दी थी जिम की नौकरी
परिवार वालों ने बताया कि जितेंद्र जिम ट्रेनर था, लेकिन डाक्टरों ने जब से उसे डायबिटीज बताई तो उसने नौकरी छोड़ दी थी। संभवत: डायबिटीज से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस जांच कर रही है कि उसने बीमारी के कारण ही जान दी है या और कोई कारण है।

Exit mobile version