डकैती डालने की योजना बना रहे 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक घर पर डकैती डालने की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस अब ओर पूछताछ करने में जुटी है।

इंदौर की लसूड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में छुप कर बैठे हैं जहाँ तुरंत ही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा जब इनकी तलाशी ली तो ईनके पास से डकैती डालने की योजना में उपयोग करने वाले हथियार पुलिस ने जप्त किए हैं गौरतलब है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है नहीं तो यह बदमाश डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देकर भाग निकलते,फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version