पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हैं पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 8 लोगों को पकड़ा है जिनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं यह आरोपी पेट्रोल पंप डकैती डालने की योजना बना रहे थे
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि नमकीन क्लस्टर के पास कुछ बदमाश बैठे हैं जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 बदमाशों को मौके से पकड़ा जिनके पास से धारदार हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं वही पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे पकड़े गए बदमाशों में तीन नाबालिग है जिन्हें पुलिस ने निरुद्ध किया है 5 बदमाशों पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है पकड़े गए बदमाशों से और भी पूछताछ की जा रही है और उनके पूर्व के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं प्रारंभिक तौर पर बदमाशों के पूर्व के रिकॉर्ड भी सामने आए हैं
