ठेले से टमाटर उठाकर खाने के मामले में हुए हत्याकांड को लेकर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में ठेले से टमाटर उठा कर खाने के बाद नशे में हुए विवाद के पुलिस ने हमलवारो को गिरफ्तार किया गया है पकड़ाए तीनो ही युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी है

इंदौर में 26 अगस्त 2023 को रात्री करीब 9:00 बजे मुकेश शराब के नशे में निखिल नरवर के सब्जी के ठेले पर आकर, ठेले पर से टमाटर उठा लिए, तो सब्जी वाले निखिल नरवर और उसके ठेले पर खड़े निखिल के दो साथी आकाश और सौरभ ने मुकेश पाल के साथ अभद्र व्यवहार किया था मुकेश ने उन्हें चाकू मार देने की बात कही। इसी बात पर विवाद होने लगा। मुकेश पाल के साथ निखिल नरवाले आकाश कंडारे और सौरभ बागड़ी ने मारपीट की, घायल मुकेश को उपचार हेतु एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मुकेश पाल की मृत्यु हो गई। जिस पर छत्रीपुरा पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच प्रारंभ की गई। पकड़ाए युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी है…।

Exit mobile version