मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है जहां इंदौर की सांवेर विधानसभा की कांग्रेस की प्रत्याशी रीना बोरासी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
आपको बता दें कि रीना बोरासी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंची कार्यकर्ताओं के साथ ही रानी लक्ष्मीबाई भी रीना का नामांकन दाखिल कराने पहुंची थी जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र था
नामांकन फॉर्म भरने के बाद रीना बोरासी ने मीडिया के सामने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार का इस बार अंत होगा वही दशहरे का जिक्र करते हुए सदाशिव यादव बोले की बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय में जब नामांकन दाखिल हो गया जहां रीना बोरासी ने अपने वरिष्ठ नेताओं के पैर छुए और आशीर्वाद लिया, रीना बोरासी का कहना है कि बड़े बुजुर्गों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है। रीना बोरासी ने कहा कि कमलनाथ के निर्देश पर शुभ मुहूर्त में आज उन्होंने नामांकन फार्म जमा किया है वही 30 अक्टूबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ और पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार की मौजूदगी में सभी कांग्रेस प्रत्याशी रैली के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से फार्म जमा करेंगे।
