ट्रेनों में चाकू व अन्य हथियारों की नोक पर सोते हुए यात्रियों को लूटने वाली गैंग का रेलवे पुलिस ने पर्दा फास किया है। जहा 4 आरोपियों को हथियारों और लूट के माल के साथ जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने इंदौर स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते कई समय से रेलवे थानों में अलग-अलग स्थानों पर चलती गाड़ियों में सोते हुए लोगों के साथ धारदार हथियारों के साथ लूट की घटनाओं की सूचना मिल रही थी, जहां जीआरपी उज्जैन में जबलपुर के गोपाल प्रसाद चौधरी के साथ कालीसिंध से ट्रेन चलने के बाद चार अज्ञात आरोपी ने घटना को अंजाम दिया और 3 हजार रूपये चाकू की नोक पर लूट कर ले भागे फरियादी की अन्य शिकायतों के आधार पर पुलिस ने उज्जैन से 4 बदमाशों को दबोचा है। जिनके पास से चाकू, ब्लेड सहित धारदार हथियार बरामद हुए, वही पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। सभी बदमाश नौजवान हैं और कम पढ़े लिखे हैं जो चलती ट्रेन में सोते हुए यात्री पर चाकू अड़ा कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजा बागरी धर्मेंद्र डोडिया देवी सिंह उर्फ महेश और राहुल परमार को पकड़ा है जिनसे लूट का माल भी बरामद हुआ है। वही पूछताछ में आरोपियों ने उज्जैन रतलाम सहित कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। रेल पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे संतोष दमदोरिया के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपियों से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ हो रही है।
