ट्रक ड्राइवर की हत्या का खुलासा, साथी क्लीनर ने ही उतारा था मौत के घाट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तेजाजी नगर क्षेत्र में हुई ट्रक की हत्या के मामले में पुलिस में खुलासा करते हुए ट्रक के क्लीनर को ही पकड़ा है । आरोपी ट्रक क्लीनर ने गाड़ी रोकने की बात पर हुए विवाद के टॉमी मारकर ड्राइवर की हत्या कर दी थी ओर खुद पर भी हमला कर घटना को अज्ञात कार सवार बदमाशों द्वारा करना बताया था ।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है । जहाँ पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक ड्राइवर जुल्फिकार की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने जब क्लीनर सत्येंद्र सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि बायपास रोड केलोद फाटे पर ट्रक के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ा कर 4 लोग बाहर निकले और डंडों से ड्राइवर और मुझे खूब पीटा और भाग निकले । पिटाई से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और आसपास लगे सीसीटीवी जांचे तब क्लीनर द्वारा बताई गई पूरी कहानी फिल्मी निकली । ट्रक के आगे पीछे कोई भी कार नहीं दिखा । इसके बाद पुलिस ने क्लीनर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की ट्रक को रोकने की बात पर जुल्फिकार से उसका विवाद हुआ था । जब जुल्फिकार सो गया तो आरोपी ने ट्रक रोककर सिर पर टामी मारकर उसकी हत्या कर दी और बचने के लिए फिल्मी कहानी बनाई ।

Exit mobile version