ट्रक की लाइट पड़ते ही बासपास पर पलटी कार, कटनी की युवती की हादसे में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तीन युवकों सहित एक युवती घायल, स्वजनों को अलग-अलग बयान दे रहे युवक। बायपास पर सोमवार रात एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती दोस्त और सहेली के साथ कार से इंदौर आ रही थी। हादसे में एक युवती और तीन युवक भी घायल हुए है। युवती के स्वजन का आरोप है कि कार में बैठे युवक गुमराह कर रहे है। पुलिस और स्वजन को भी अलग-अलग बयान दे रहे है।पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। युवती के शव को कटनी रवाना कर दिया है।

टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक घटना बायपास स्थित अरंडिया के समीप की है। रात करीब सवा तीन बजे आकांक्षा पिता छवीलाल सिंह, आकाश जैन, श्रेया ठाकुर, जयश शर्मा, यश पाटीदार कार से इंदौर की तरफ आ रहा था। अचानक गाड़ी पलट गई और चार लोग घायल हो गए। आकांक्षासिंह को गंभीर अवस्था में सीएचएल अस्पताल भर्ती किया किया लेकिन तड़के उसकी मौत हो गई। मंगलवार को आकांक्षा के स्वजन इंदौर पहुंचे तो आकाश ने कहा कार यश चला रहा था। कार की गति ज्यादा थी।

अचानक सामने से ट्रक की लाइट पड़ी और चालक की आंखें बंद हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। आकांक्षा के पिता ने कहा कि आकाश अलग-अलग बातें बता रहा है। पहले उसने कहा कि ट्रक की टक्कर से गाड़ी पलटी थी। आकांक्षा निजी कंपनी में नौकरी करती थी और विजय नगर क्षेत्र में रहती थी। वह शनिवार को ही कटनी से भोपाल आई थी। रविवार को उसने आकाश के घर पर बैग रखे थे। एसआइ कैलाश मर्सकोले के मुताबिक आकाश के विस्तृत कथन नहीं हुए है। जयश और यश घायल है। बुधवार को कथन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version