ज्वेलर की दुकान से 10 अंगूठियां लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में आभूषण की दुकान पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक आरोपित अंगूठी खरीदने के बहाने आया और अंगूठियों का डिब्बा लेकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपित नजर आ रहा है। वह एक महिला से अंगूठी खरीदने की बात करते हुए डिब्बा हाथ में लेता है और 10 सेकंड में उसे लेकर वहां से भाग जाता है।
महिला भी उसके पीछे भागती है, लेकिन तब तक वह भाग जाता है। पुलिस के मुताबिक, सुभाष नगर स्थित रानी श्री ज्वेलर्स दुकान पर घटना हुई है। जिस डिब्बे को लेकर आरोपित भागा है, उसमें 28-30 ग्राम की करीब 10 अंगूठियां रखी हुई थी। अभी तक आरोपित की पहचान नहीं हुई है।

अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण
दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी शहर के कई थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Exit mobile version