इंदौर | गोयल नगर ट्रस्ट के जैन मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। कोई बदमाश पीछे की सीढ़ियां चढ़ खिड़की से घुसा और दान की राशि चुरा ले गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप पाटनी ने तिलक नगर पुलिस को बताया वारदात मंगलवार दोपहर 2.20 से 3 बजे के बीच हुई। मंदिर में काम करने वाली चांदनी बाई ने बताया कोई बदमाश पीछे की सीढ़ियों से चढ़कर खिड़की से अंदर कूदा और दानपात्र तोड़कर 10 हजार रु. चुरा ले गया। चांदनी की सूचना पर मैं मंदिर पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज किया।
