जैन बच्चे के खतना कांड में मकान मालिक पर भी केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जैन समाज के आठ वर्षीय बच्चे के खतना मामले में खजराना थाना पुलिस ने आरोपित इलियास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब मकान मालिक पर भी केस दर्ज।

खजराना थाना क्षेत्र में जैन बच्चे का जबरदस्ती खतना करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक, जिस मकान में जैन समाज के आठ वर्षीय बच्चे का खतना हुआ था, उसके मालिक मोहम्मद नौशाद ने इलियाज कुरैशी और प्रार्थना को मकान किराए पर दिया था। मकान मालिक नौशाद ने किराएदार की सूचना थाने पर नहीं दी थी। इस पर मकान मालिक मोहम्मद नौशाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बता दें कि जबरदस्ती खतना करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपित इलियास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसने किसी संगठन के कहने पर तो मकान किराए पर नहीं दिया था।

Exit mobile version