जेल से छूटा फिर करने लगा वाहन चोरी ,आदतन शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी से कुल- 02 दो पहिया वाहन बरामद ।

✓ थाना हीरानगर एंव थाना विजयनगर क्षेत्र से मो.सा. चुराना कबूल किया ।

✓आरोपी आदतन अपराधी जिस पर विभिन्न थानो पर दर्ज है कई आपराधिक रिकार्ड ।

✓ कुछ समय पूर्व ही वाहन चोरी के केस में जेल से छूटा था बदमाश ।

- Advertisement -

इंदौर – थाना क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कुछ समय पूर्व जेल से वाहन चोरी के केस में जमानत पर छूटे आदतन आरोपी ओने पोने दामो में दो पहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसपर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने मुताबिक योजना के उक्त आरोपी को पकडा जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1)अजय उर्फ बाबा उर्फ अजीत उर्फ कन्हा उर्फ काकरिया पिता स्व. अशोक मेवाड नि. ग्राम भौरासला राशन कंट्रोल के पास थाना बाणगंगा इन्दौर का होना बताया ।

आरोपी अजय उर्फ बाबा उर्फ अजीत से पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही जेल से वाहन चोरी के अपराध में छूटा है , उसको ब्राऊन सुगर ( पाऊडर ) पीने की लत है , जिसके कारण उसको रुपये की जरुरत थी , इस कारण उसने कुछ समय पूर्व हीरानगर थाना क्षेत्र के एम.आर. 10 काम्पलेक्स के पास से एक डिलक्स मो. सा. चोरी करना एवं , उसके बाद एम.आर. टेन के पास सांवरिया ट्रेडर्स से एक मो.सा. पेशन प्रो चोरी की वारदात करना कबूला ।

उक्त दोनो वाहन आरोपी से बरामद किये गये तथा उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना हीरानगर इन्दौर एंव थाना विजयनगर पर पूर्व से ही चोरी के प्रकरण पंजीबद्व होना पाये गये ।

आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता करते आरोपी के इन्दौर शहर के विभिन्न थानो में करीब एक दर्जन आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व होना पाये गये है ।

आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिनमे इनके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपी के विरुद्ध थाना हीरानगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version