जेल में बंद युवक की मौत जेलर बोला तू मर जाएगा तो भी अस्पताल नहीं भेजूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खरगौन निवासी रवि पिता गजानंद पाल की आबकारी पुलिस द्वारा पिटाई करने से मौत हो गई है। पिछले दिनों ढाबा चलाने वाले रवि के साथ शराब ठेकेदार के आदमियों ने रवि पाल ले साथ पिटाई की थी। आबकारी पुलिस से साठगांठ के चलते रवि को 4 दिन तक जेल में बंद रखा गया। वहां भी उसके साथ पिटाई की गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था, तब भी उसे हॉस्पिटल रैफर नहीं किया गया। जेलर ने कहा कि भले ही तू मर जा, लेकिन तुझे हॉस्पिटल नहीं जाने दूंगा। पुलिस की साठगांठ से हमारे समाज के नौजवान की मौत हो गई है।

साथियों, इस दुखद घड़ी मे समाज ने अपील की हे की सम्पूर्ण
सर्व धनगर – गडरिया समाज, मध्यप्रदेश रवि और उसके परिवार के साथ खड़ा है, खरगोन का एक एक समाजजन इस अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। सभी समाजजनों से अपील है, कि अधिक से अधिक संख्या आकार आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय का घेराव करें। जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक समाजजन लगातार धरना आंदोलन देगा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं देगा……

Exit mobile version