जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ लूट, CCTV में कैद हुए आरोपी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज जा रही छात्रा के साथ लूट की वारदात हुई है। घटना के बाद इलाके से बाइक पर फरार होते हुए दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस ने जब छात्रा के निशानदेही पर बदमाशों की तलाश शुरू की तो बाइक पर नंबर नहीं थे और आरोपियों द्वारा चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। पुलिस द्वारा दोनों ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार, कॉलेज जा रही एक छात्रा पायल अपने हॉस्टल से कॉलेज के लिए निकली थी, तभी बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उसे गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version