जी20 सम्मेलन को लेकर होटल शेरेटन के आसपास की तैयारियां नगर निगम की शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जहां एनआरआई सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट का भव्य आयोजन होने के बाद अब नगर निगम g20 मीट के आयोजन की तैयारियों में जुड़ गया है होटल शेरेटन के आसपास की तैयारियां टीम ने शुरु कर दी है

आपको बता दें जनवरी माह में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और उसके बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया था प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तारीफ देश ही नहीं विदेश में भी की गई थी उसके बाद अब इंदौर में g20 मीट का आयोजन फरवरी माह में होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया g20 मिट की तैयारियों को लेकर होटल शेरेटन के आसपास टीम ने तैयारियो शुरु कर दी है इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर सुपर कॉरिडोर ओर उसके आसपास सब पहले ही तैयार कर चुके थे इसके साथ ही छोटेमोटे पेच वर्क के लिए उसे आइडेंटिफाई करके उस पर भी टीम कार्यवाही कर रही है ,g20 में जो मेहमानों की विज़िट रहेगी राजबाड़ा हो या मध्य क्षेत्र हो उसको लेकर भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है कुलमिलाकर अब इंदौर शहर अब प्रत्येक प्रकार के आयोजन के लिए तैयार है

Exit mobile version