जिला बदर बदमाश को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार पुलिस में क्षेत्र के बदमाश को उसकी अपराधिक गतिविधि देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद उसे जिला बदर किया था लेकिन जिला बदर अवधि में वह अपने घर पहुंचा और पुलिस ने उसे धरदबोचा जिस पर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र के कुख्यात बदमाश राजू रैकवार के खिलाफ पुलिस आयुक्त द्वारा जिला बदर की कार्यवाही से दंडित किया था वहीं जिला बदर अवधि में वह अपने घर आ पहुंचा वहीं सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली उसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही धर दबोचा और उस पर रासुका की कार्रवाई की गई है थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version