जिला बदर बदमाश को बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र से ही किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक छवि वाले गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए बदमाश को क्षेत्र में ही घूमते गिरफ्तार किया है जिस पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

, गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक प्रवृत्ति वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं क्षेत्र के ही कुख्यात बदमाश दीपेश उर्फ मोंटी को इसकी अपराधिक गतिविधि देखते हुए इसे जिला बदर किया था जिसका बदमाश को नोटिस भी तमिल करा दिया था लेकिन बदमाश ने शहर नहीं छोड़ा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश पर कई अपराधिक मामले दर्ज है जिसका क्षेत्र में आतंक भी है फिलहाल पुलिस ने बदमाश दीपेश उर्फ मोंटी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version