-मकर संक्रांति में पतंग उड़ाने का विशेष महत्व होता है वही जिला प्रशासन द्वारा लगातार चाइनीस मांजे को लेकर शहर में कार्रवाई भी की जा रही है बावजूद इसके अभी भी कई पतंग बाजारों में चाइनीस मांझा आसानी से मिल जा रहा है जिसको लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी द्वारा दो चाइनीस धागा बेचने वाले व्यापारियों पर रासुका की कार्रवाई की है, कलेक्टर ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पर पतंग उड़ाने का अपना महत्व होता है लेकिन कई बार लोग अपने शौक के चलते प्रतिबंधित धागे का उपयोग करते है जिससे लोगो ओ4 पक्षियों को नुकसान होता है इसके3 लिए पुलिस प्रशासन चाइनीज मांझे पर धारा144 लागू की गई है,,कलेक्टर ने सभी को मकर सक्रांति पर्व की जिला प्रशासन से शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुधार के लिए शहर में कई संस्थाए काम कर रही है उन्होंने कहा कि चाइनीस मांझा प्रतिबंधित है और इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चहिये उस पर पुलिस ने भी कार्रवाई कर रही है वही जिला प्रशासन द्वारा भी दो चाइनीज धागे बेचने वाले दो व्यापारियों पर रासुका का कार्यवाही की है कलेक्टर ने कहा कि ऐसे लोग जो कानून का फॉलो नहीं करते हैं उन्हें सचेत कर रहे हैं कि यदि चाइनीस मांझा बेचते पाए जाते हैं तो उन पर भी रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
