वेतनमान सहित अपनी 28 सूत्री मांगों को लेकर पटवारी संघ लंबे समय से शिवराज सरकार को ज्ञापन व अन्य माध्यम से आवेदन निवेदन कर रहा है। जहां इंदौर के कलेक्ट्रेट स्थित जिला पटवारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पटवारी गण पहुंचे और जनसुनवाई में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
इंदौर जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष मनोज परिहार ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने वेतनमान बढ़ाने सहित उनकी कई मांगों को मानने का आश्वासन दिया था और वादा भी किया था, लेकिन करीब 16 वर्ष बीत याने के बाद भी आज तक उनकी कोई मांग नहीं मानी गई है। लिहाजा शासन प्रशासन के माध्यम से समय-समय पर व मुख्यमंत्री को आवेदन निवेदन व ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते रहते हैं इसी कड़ी में आज मंगलवार की कलेक्टर कार्यालय स्थित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में इंदौर जिले के पटवारी पहुंचे, जहा उन्होंने वेतनमान बढ़ाने के साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। पटवारी इंदौर जिला संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वेतनमान के साथ ही नए नए सॉफ्टवेयर पर उन्हें काम करने को हर बार कहा जाता है। जिसका उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता है उन्होंने कहा कि सीमांकन को लेकर भी इस बार फिर कार्यभार बढ़ा दिया गया है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मांगें मान ली जाए।
